Home > 18वीं खंड स्तरीय वरिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता में आचार्यकुलम् का उत्कृष्ट प्रदर्शन
*उत्तराखंड संस्कृत संस्थान* के तत्वावधान में आयोजित *18वीं खंड स्तरीय वरिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता* का आयोजन *श्री गरीबदासीय साधु संस्कृत महाविद्यालय के परिसर* में किया गया।
प्रतियोगिता में *आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।* विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवान्वित एवं हर्षित है।
इस उपलब्धि के लिए आचार्यकुलम् के सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक आचार्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी प्रतिभा, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम का परिणाम है।