Home > दीक्षारोहण Farewell Ceremony
दीक्षारोहण Farewell Ceremony
2 फ़रवरी 2026 कोआचार्यकुलम में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारोहण समारोह श्रद्धा, संस्कार और भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैदिक हवन एवं मंगल अनुष्ठान आयोजित किए गए।
विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं, उपाध्यक्ष महोदया डॉ. ऋतम्भरा शास्त्री जी एवं प्रधानाचार्या स्वाति मुंशी जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। कई विद्यार्थियों ने कक्षा 5 से आचार्यकुलम में अध्ययन करने की अपनी दीर्घ, अनुशासित एवं संस्कारपूर्ण यात्रा को स्मरण किया।
समारोह में योगगुरु स्वामी रामदेव जी द्वारा विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक उपहार प्रदान किए गए। वहीं आचार्य बालकृष्ण जी ने मंच से विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
प्रधानाचार्या स्वाति मुंशी जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह के अंत में स्वामी रामदेव जी एवं उपाध्यक्ष महोदया डॉ. ऋतम्भरा शास्त्री जी, द्वारा विद्यार्थियों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसा गया, जिससे यह विदाई समारोह अत्यंत भावपूर्ण एवं स्मरणीय बन गया।